गौपालन कीजिए, सरकार हर महीने देगी 6 हजार रुपये!

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में अगर आप पशुपालन करना चाहते हैं और गाय-बछड़ों को पालने की इच्छा रखते हैं तो सरकार की मुख्यमंत्री सहभागिता योजना आपके लिए कमाई का अच्छा जरिया बन सकती है।
  • इस योजना के तहत
  • निराश्रित
  • गोवंश को पालने वाले पशुपालकों को सरकार की ओर से प्रति पशु 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भरण-पोषण की धनराशि दी जाती है।
Share

सोनभद्र में अगर आप पशुपालन करना चाहते हैं और गाय-बछड़ों को पालने की इच्छा रखते हैं तो सरकार की मुख्यमंत्री सहभागिता योजना आपके लिए कमाई का अच्छा जरिया बन सकती है। इस योजना के तहत निराश्रित गोवंश को पालने वाले पशुपालकों को सरकार की ओर से प्रति पशु 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भरण-पोषण की धनराशि दी जाती है। एक पशुपालक अधिकतम चार गोवंश रख सकता है। यानी चार पशुओं के पालन पर हर महीने करीब छह हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है। इतना ही नहीं, पशुओं के बीमार होने पर पशु चिकित्सक भी उनका निःशुल्क उपचार करेंगे। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट

गाय पालने का शौक है पशुओं की सेवा करने की इच्छा है और साथ में हर महीने कुछ आमदनी भी करना चाहते हैं तो सरकार की मुख्यमंत्री सहभागिता योजना आपके लिए एक बेहतर अवसर लेकर आई है। दरअसल, निराश्रित गोवंश के संरक्षण और उनके भरण-पोषण की जिम्मेदारी अब सिर्फ सरकारी गौशालाओं तक सीमित नहीं है। सरकार चाहती है कि इच्छुक पशुपालक भी आगे आएं और निराश्रित गोवंश को अपने घरों में रखकर उनकी देखभाल करें। इसके बदले सरकार पशुपालकों को आर्थिक सहायता भी दे रही है।

Advertisement

यानी एक तरफ निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा तो दूसरी तरफ पशुपालकों को उनके भरण-पोषण के लिए सरकारी मदद। जरूरत है तो बस इच्छुक लोगों को आगे आने की, ताकि सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले गोवंश को संरक्षण मिल सके और पशुपालन से लोगों की आमदनी का रास्ता भी खुल सके।योजना के तहत एक गोवंश के भरण-पोषण के लिए प्रतिदिन 50 रुपये की धनराशि दिए जाने का प्रावधान है।

यानी एक पशु पर महीने में लगभग 1500 रुपये और अधिकतम चार पशुओं के पालन पर छह हजार रुपये तक की धनराशि सीधे पशुपालक के खाते में भेजी जाती है।खास बात यह है कि पशुओं की जिम्मेदारी लेने वाले पशुपालकों को इलाज के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। पशु के बीमार होने पर सूचना देने के बाद पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक मौके पर पहुंचकर निःशुल्क उपचार करेंगे। पशु चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य निराश्रित गोवंश को संरक्षण देना और इच्छुक लोगों को पशुपालन के जरिए आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें