
सोनभद्र। सांसद पकौड़ी लाल कोल राज्य सभा सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रविवार दोपहर सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर सपा कार्यकर्ताओं ने सांसद पकौड़ी लाल कोल और राज्य सभा,सांसद के लापता होने का पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि, सोनभद्र स्टेशन से पहले गोमो पैसेंजर, चोपन-बरवाडीह पैसेंजर, और वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन होता था। लेकिन पिछले 3 वर्षों से कोविड काल से ही इन ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। जब सांसद पकौड़ी लाल के समक्ष इन समस्याओं को रखा जाता है तो वह उदासीन बने रहते हैं। सपा के ,जिला सचिव प्रमोद यादव ने मांग की कि इन बंद ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द शुरू कराया जाए जिससे आम जनता को सुविधा हो सके, अगर इन समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है तो ,जल्द ही सपा कार्यकर्ता जिले में एक बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रमोद यादव ने कहा कि आज,जगह जगह, केंद्र सरकार के मंत्री विधायक , सांसद सरकार कि उपलब्धि बताते नहीं थक रहे है लेकिन जनता की समस्याओं पर ग़ायब है आज व्यापारी परेसान किसान नौजवान परेसान है। सपा पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की एक तरफ केंद्र की उपलब्धियों को गिनाते नहीं थक रहे है जबकि असलियत यह है की आज जनता परेसान है बंद ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है और भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ शासन प्रशासन भी मौन है इस मौके पर मुन्ना कुशवाहा, जितेंद्र उमर, नौशाद, गोपाल गुप्ता मुस्तफा, किसन, सोनकर मनोज सिंह,चन्दन पटेल ,राकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 28, 20262.37 करोड़ की साइबर ठगी में भोपाल से 3 और गिरफ्तार
अपराधOctober 27, 2026काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026जनगणना-2027 के लिए जागरूकता रैली, डीएम बोले- सही जानकारी देकर करें सहयोग
















