
दुद्धी(रवि सिंह)-साहू समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जयंती के अवसर पर वार्षिक महासम्मेलन/मिलन समारोह का आयोजन खजूरी के एक विद्यालय प्रांगण में गोपाल कृष्ण गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम के दौरान साहू बिरादरी के उत्थान पर डोमन राम,विकास गुप्ता जितेंद्र गुप्ता आशीष गुप्ता विनय गुप्ता फूलचंद्र आदि ने विभिन्न विषयों पर चर्चा किया।साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने व तेली जाति के मेघावी बच्चो को प्रशस्तिपत्र व आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने साहू समाज को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष सोनभद्र बनना समाज के लिए गर्व का विषय है।साहू समाज को और मजबूत बनाने के लिए ग्राम स्तर पर साहू समाज की सदस्यता अभियान चलाए।समाज में होनहारों का चयन करे और उन्हे आगे बढाने में सहायता प्रदान करे।साहू समाज के विकास के लिए तन मन धन से तैयार हु और कभी भी 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर हू,आप सभी भाजपा से जुड़े आपको जिले के विभिन्न स्थानों पर नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाएगी।कार्यक्रम का संचालन साहू समाज के महासचिव प्रवीण गुप्ता।कार्यक्रम के दौरान समिति के संरक्षक ललन गुप्ता रामकुमार चंद्रिका गुप्ता जयराम अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गुप्ता कोषाध्यक्ष फूलचंद्र गुप्ता मीडिया प्रभारी राकेश गुप्ता समाजसेवी सुशील गुप्ता सुर्यमणि गुप्ता विवेक गुप्ता विष्णु गुप्ता अभिषेक गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में स्वातिबंधु उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 28, 20262.37 करोड़ की साइबर ठगी में भोपाल से 3 और गिरफ्तार
अपराधOctober 27, 2026काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026जनगणना-2027 के लिए जागरूकता रैली, डीएम बोले- सही जानकारी देकर करें सहयोग
















