
बस्ती। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी के बुल्डोजर वाली नीति पर कह दी बड़ी बात कहा-मैं शुरू से ही इस नीति का विरोधी हूँ क्योंकि घर बड़ी मुश्किल से बनता है, देवरिया काण्ड पर सांसद ने कहा कि यह काण्ड प्रशासनिक लेटलतीफी का नतीजा है,हत्याकाण्ड में सपा के सीबीआई से जांच की मांग पर कहा कि सब कुछ शीशे की तरह साफ है सीबीआई जांच सिर्फ और सिर्फ प्रकरण को लटकाना है।
आज गोंडा के कैसरगंज सीट से सांसद बृजभूषण शरण सिंह बस्ती पहुंचे।जहां पर उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया और स्वागत के कार्यक्रम के बाद बृजभूषणशरण सिंह पत्रकारों से मुखातिब हुए,जहां पर उन्होंने सूबे के मुखिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराधियों पर लगातार चलाए जा रहे बुलडोजर की कार्रवाई पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया।बस्ती पहुंचे सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहले देवरिया में हुए कांड पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि देवरिया की घटना कोई छोटी-मोटी घटना नहीं है।मेरे ख्याल से इतिहास में पूर्वांचल की यह सबसे बड़ी घटना है।इस पूरी घटना में सिर्फ और सिर्फ प्रशासन की लापरवाही है, जिस वजह से यह दुखद घटना हुई है क्योंकि राजस्व मामलों के निपटारे में प्रशासनिक लेट लतीफी होती है,जिस वजह से छोटे से छोटे प्रकरण कई सालों तक लटके रहते है।यह घटना भी इस लेट लतीफी का परिणाम है।हाल ही में देवरिया पहुंचे सपा डेलिगेशन के इस काण्ड की जांच सीबीआई से करने की मांग पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि सीबीआई जांच प्रकरण लटकाने का तरीका है क्योंकि इस कांड में सब कुछ शीशे की तरह साफ है। जहां तक मेरा मानना है मुझे नहीं लगता कि सीबीआई को इस मामले की जांच करनी चाहिए।इस कांड में पुलिस की जांच ही काफी है।आगे पत्रकारों के सरकार द्वारा की जा रही बुलडोजर वाली कार्यवाही करने के सवाल पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ही सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि मैं तो शुरू से ही बुलडोजर वाली राजनीति का विरोधी हूं,क्योंकि घर बड़ी ही मुश्किल से बनता है।
Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 28, 20262.37 करोड़ की साइबर ठगी में भोपाल से 3 और गिरफ्तार
अपराधOctober 27, 2026काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026जनगणना-2027 के लिए जागरूकता रैली, डीएम बोले- सही जानकारी देकर करें सहयोग
















