
मध्य प्रदेश में आज सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। आम मतदाताओं के साथ ही भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवार भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार सीहोर के जैत में मतदान करने पहुंचे। सीएम ने परिवार के सदस्यों के साथ सीहोर जिले के आदर्श मतदान केंद्र ग्राम जैत के शासकीय माध्यमिक शाला भवन में मताधिकार का उपयोग किया। मतदान करने से पहले सीएम ने मां नर्मदा का पूजन किया व जैत गांव के मंदिर में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी साथ नजर आईं। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सीएम को घेर लिया और उनका तिलक भी किया। सीएम ने लाडली बहनों को गले से लगाकर आभार जताया। वही दूसरी तरफ
पीसीसी चीफ एंव पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी अपने बेटे नकुलनाथ व बहू प्रिया नाथ के साथ शिकारपुर में मतदान किया। कमलनाथ ने मतदान से पूर्व शिकारपुर स्थित मंदिर में पहुंचकर पूजन किया। इसके बाद वे सौंसर विधानसभा के ग्राम शिकारपुर में मतदान करने के लिए पहुंचे।

Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 28, 20262.37 करोड़ की साइबर ठगी में भोपाल से 3 और गिरफ्तार
अपराधOctober 27, 2026काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026जनगणना-2027 के लिए जागरूकता रैली, डीएम बोले- सही जानकारी देकर करें सहयोग
















