
सोनभद्र। कांग्रेस के जिला कार्यालय पर आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामराज गोड़ द्वारा की गई, इस दौरान उन्होंने बताया कि राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ों न्याय यात्रा मणिपुर से शुरूवात कर मुंबई तक जाएगी, भारत जोड़ों न्याय के समर्थन मे अखिल भारतीय कॉंग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी अविनाश पांडे और यूपी कॉंग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक ब्लाकों मे भारत जोड़ों न्याय यात्रा 26 जनवरी- से 30 जनवरी तक निकाली जाएगी। सोनभद्र जिले मे भी प्रत्येक ब्लाकों मे ब्लाक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौपी गई है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लाकों मे ध्वज वंदन किया जाएगा, उसके बाद ब्लाकों और न्याय पंचायत मे यह यात्रा निकाली जाएगी, यात्रा के मार्ग मे पड़ने वाले शहिद स्थलों और महापुरुषों के स्थलों पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा। यात्रा के मार्ग मे स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों, एवं वरिष्ठ कॉंग्रेस नेताओ को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मार्ग मे पड़ने वाले धर्मिक स्थलों पर पूजन अर्चना की जाएगी। 30 जनवरी को जिला मुख्यालय पहुंचकर सार्वजनिक स्थान पर राम धुन गीत के बाद कार्यक्रम सम्पंन होगा। इस यात्रा के जरिये राहुल गाँधी के संदेश को जन जन तक पहुंचाया जाएगा, राहुल गाँधी मजदूर, किसान, युवा, महिलाओं के न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गाँधी के ऊपर हमला कायराना है, राहुल गाँधी बीजेपी और आर.एस.एस के लोगों से डरने वाले नहीं हैं। पत्रकार वार्ता मे प्रदेश सचिव जितेन्द्र पासवान, पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष फरीद अहमद, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, कॉंग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा मौजूद रहे।

Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 28, 20262.37 करोड़ की साइबर ठगी में भोपाल से 3 और गिरफ्तार
अपराधOctober 27, 2026काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026जनगणना-2027 के लिए जागरूकता रैली, डीएम बोले- सही जानकारी देकर करें सहयोग
















