
(रिपोर्ट रवि कुमार सिंह)
दुद्धी,सोनभद्र: स्थानीय तहसील सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शाखा तहसील दुद्धी के लेखापाल संघ का चुनाव पर्यवेक्षक सरजू यादव पूर्व अध्यक्ष तहसील ओबरा की मजूदगी में सम्पन्न हुआ । चुनाव अधिकारी सुबोध कुमार सिंह एवं कुलदीप सिंह ने संयुक्त रूप से बताया की सोनभद्र की उप शाखा तहसील दुद्धी लेखपाल संघ का चुनाव कराया गया जिसमे अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने दावा किया था जिसमे से अध्यक्ष पद के दावेदार विनय कुमार गुप्ता को 28 मत, कुंदन कुमार को 15 मत प्राप्त हुए इस प्रकार विनय कुमार 13 मत अधिक प्राप्त करके विजयी हुए । वही अनिल कुमार को 01 मत प्राप्त हुए । बताया की कुल 66 पंजीकृत मतों में केवल 44 मतों का प्रयोग किया गया । मंत्री पद पर प्रवीण कुमार सिंह समेत 6 पदों पर दावेदार निर्विरोध चुने गए । जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार कनौजिया, मंत्री पद पर मनीष कुमार सिंह, उपमंत्री पद पर अमरजीत कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ कुमार, ऑडिटर पद पर हौशिला सिंह निर्विरोध चुने गए ।चुनाव के बाद सभी चुने कार्यकारणीयों को एसडीएम न्यायिक अश्वनी कुमार के मौजूदगी में सोनभद्र लेखपाल संघ अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने शपथ दिलाया। इस दौरान कानूनगो कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, बृजलाल मिश्रा, लेखपाल रंजय कुमार, श्री राम, राघवेंद्र वर्मा, हिमांशु, राघवेंद्र दत्त वर्मा महेंद्र यादव मुकेश गुप्ता पंकज चौबे अरुण कन्नोजिया आदि मौजूद रहे ।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार















