दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-कोतवाली क्षेत्र के बरहपान गांव के शीश टोला में गुरुवार की सुबह 24 वर्षीय युवक का शव महुआ के पेड़ से लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनूप कुमार (24) पुत्र रामपति, निवासी बरहपान के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार अनूप कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ था और आशंका जताई जा रही है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी की मर्चरी भेज दिया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
