AKD।गिरीश तिवारी
चोपन।सोनभद्र– चोपन थाना क्षेत्र स्थित तेलगुड़वा इलाके में उस समय मानवीय संवेदनाओं की मिसाल देखने को मिली जब बिना अभिभावक के इधर-उधर भटक रहे तीन नाबालिग बच्चों को चोपन पुलिस ने सकुशल बरामद कर सुरक्षित संरक्षण दिलाया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा की तत्परता, संवेदनशीलता और जिम्मेदार कार्यशैली की बदौलत तीनों मासूम बच्चों को सुरक्षित चाइल्ड हेल्प लाइन टीम के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार डायल-1098 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तेलगुड़वा क्षेत्र में तीन छोटे बच्चे बिना किसी अभिभावक के घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्चों को अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ में बच्चों ने अपना नाम कैरा पुत्र शिवकुमार उम्र करीब 8 वर्ष, टेम्पू पुत्र शिवकुमार उम्र करीब 5 वर्ष तथा कल्लू पुत्र शिवकुमार उम्र करीब 6 वर्ष बताया, लेकिन वे अपना सही पता नहीं बता सके।इसके बाद चोपन पुलिस ने आसपास के गांवों और क्षेत्रों में बच्चों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने तत्काल चाइल्ड हेल्प लाइन सोनभद्र को सूचना दी।

बच्चों को थाना चोपन लाया गया, जहां चाइल्ड हेल्प लाइन टीम के सदस्य रविन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों बच्चों को सकुशल चाइल्ड हेल्प लाइन टीम के सुपुर्द कर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद और असहाय व्यक्ति की सुरक्षा भी हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करती है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं कोई बच्चा असहाय या संदिग्ध परिस्थिति में दिखाई दे तो तत्काल पुलिस या चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना दें, ताकि समय रहते उसकी मदद की जा सके।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
