
सोनभद्र में सपा नेता और खनन कारोबारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, इलाके में मचा हड़कंपसोनभद्र।यूपी के सोनभद्र में लगातार बारिश के बीच सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे और तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा चोपन पहुंचे और सोन नदी किनारे बसी तटवर्ती बस्तियों का औचक निरीक्षण किया।डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर नदी के बढ़ते जलस्तर, आसपास की बस्तियों और संवेदनशील स्थानों की स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों को नदी किनारे और निचले इलाकों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही लोगों को नदी के किनारे तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की देरी न हो, इसके लिए तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा गया है।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि लोग नदी, तेज बहाव और जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। बच्चों और पशुओं को नदी के आसपास न जाने दें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 3, 2026सोनभद्र में सपा नेता और खनन कारोबारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेशSeptember 3, 2026सोन नदी खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर, डीएम-एसपी ने चोपन में लिया हालात का जायजा
सोनभद्रSeptember 2, 2026श्रमिकों व आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी पहल, देखे रिपोर्ट
सोनभद्रSeptember 2, 2026प्रशासन ने क्षेत्र में कराई मॉक ड्रिल, जाने वजह















