
सोनभद्र में जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के जरिए लोगों को जनगणना के महत्व और इसकी प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना के दौरान सही जानकारी दें और इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं का आधार बनते हैं। इसी संदेश के साथ मंगलवार, 27 अक्टूबर को सोनभद्र के कलेक्ट्रेट परिसर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और सीडीओ जागृति अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर बरौली चौराहे तक पहुंची। इस दौरान लोगों को जनगणना के महत्व, प्रक्रिया और इसमें सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति का आकलन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर भविष्य की नीतियां बनाने, विकास योजनाओं को तैयार करने और संसाधनों की बेहतर व्यवस्था करने में मदद मिलती है।उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना के दौरान प्रगणकों को सही और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। जनगणना-2027 की समय-सारिणी भी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक निर्धारित है। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके तहत लोग निर्धारित पोर्टल पर 40 सवालों के जवाब देकर अपनी गणना स्वयं कर सकेंगे। वहीं, 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
अपराधOctober 27, 2026काजू के छिलकों की आड़ में 30 लाख का गांजा बरामद
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026पुलिस लाइन में एएसपी ने किया परेड का निरीक्षण, परखी पुलिसकर्मियों की फिटनेस
उत्तर प्रदेशOctober 27, 2026जनगणना-2027 के लिए जागरूकता रैली, डीएम बोले- सही जानकारी देकर करें सहयोग
राज़नीतिOctober 26, 2026सपा कार्यालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, नेताओं ने किया नमन
















