सपा का हल्लाबोल, बोल जनता से किए वादे भूल भाजपा विधायक

Share

सोनभद्र।”गिट्टी, बालू के बढ़े दाम और अधूरे वादों पर सपा का हल्लाबोल, बोल जनता से किए वादे भूल गई भाजपा सरकार!” आज सोनभद्र में समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के जन प्रतिनिधियों ने चुनाव के दौरान जनता से किए वादे पूरे नहीं किए और सोनभद्र की जनता को ठगने का काम किया है। “वादों पर सवाल, सड़कों पर सपा का बवाल… सोनभद्र में गिट्टी और गरीबों के घर को लेकर भाजपा घिरी!” प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के वर्तमान विधायक ने चुनाव में गिट्टी सस्ती कराने और गरीबों के पक्के मकान का वादा किया था, लेकिन आज हालात इसके उलट हैं। उनका आरोप है कि गरीब अब भी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं, जबकि निर्माण सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सपा नेताओं ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गिट्टी एक हजार रुपये ट्रॉली तक उपलब्ध थी, जबकि वर्तमान में इसके दाम दोगुने से भी अधिक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई और बढ़ती निर्माण लागत ने आम लोगों के लिए घर बनाना मुश्किल कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जनता से किए गए वादे पूरे करने और बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की। इस दौरान बढ़ौली चौक पर काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!